सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर एक हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि उन्नाव में एक पीड़ित लड़की जिसके साथ बलात्कार हुआ था। आज तक उसे न्याय नही मिला। रक्षक ही भक्षक हो गए हैं। न्याय दिलाने वाले ही मुलजिम को बचाने की कोशिश कर रहे है। पीड़ित परिवार को न्याय मिले इसके लिए ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर ही हस्ताक्षर अभियान जा रहा है। उसको हर वो तमाम सुविधाए मिले जो भारत के हर एक नागरिक को मिलनी चाहिए और उसके साथ जो अन्याय हुआ है, उसके जो गुनहगार है उनको कठोर से कठोर सजा मिले।