• Home
  • >
  • एनआरसी व सीएए के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
  • Label

एनआरसी व सीएए के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

CityWeb News
Monday, 06 January 2020 05:33 PM
Views 421

Share this on your social media network

सिटीवेब/परवेज।
बेहट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि मोदी - शाह ने देश को अंबानी अडानी के हाथों गिरवी रख दिया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को झूठा करार दिया। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को लेकर किया जा रहा विरोध हिंदू-मुस्लिम का नहीं है, बल्कि देश के ताने-बाने को तोड़े जाने का विरोध है।
इमरान मसूद सोमवार को बेहट में नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, कि भाजपा सरकार देश को धर्म के आधार पर तोड़ने का काम कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी से मुस्लिम ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा, कि देश में तानाशाही चल रही है। अपने हक और अधिकारों की मांग करने वालों पर यह सरकार गोलियां चलवा रही है और सपा व बसपा नेता ट्विटर के जरिए विरोध कर रहे है। किसी को देश की फिक्र नहीं है। देश में आपात काल जैसे हालात बने। अफरा- तफरी का माहौल है। निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। केवल कांग्रेस ही इस तानाशाही सरकार का डटकर विरोध कर रही है। कार्यक्रम को बेहट विधायक नरेश सैनी, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने भी संबोधित किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web