एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विद्युत दरों की वृद्धि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार की शाम जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लालटेन, मोमबत्तियों के साथ घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थाें में 12 प्रतिशत वृद्धि कर जता दिया था कि उसका गरीबों एवं जनहित से कोई सरोकार नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालकर एकत्रित राजस्व को विकास के नाम पर खर्च कर रही है। देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में नागरिकों का जीवन दूभर कर दिया है। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि जनता से ठगी लोकतंत्र में नहीं चलेगी। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सात सितम्बर से 9 सितम्बर तक सभी ब्लाॅक व नगर क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में जावेद साबरी, अशोक सैनी, संजीव कौशल, संजय वालिया, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, प्रवीण चैधरी, अर्चित जैन, गौरव वर्मा, संजय जाटव, गुलफाम अंसारी, राजीव बत्रा, सचिन वर्मा, नसीब खान, जफर प्रधान, राकेश वर्मा, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।