-6 से 20 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर होग शांतिपूर्वक विरोध
सिटीवेब/ परवेज।
बेहट। एनआरसी व सीएए को लेकर अब जिले के कांग्रेसियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियो ने अब जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। जिसकी शुरुआत प्रदेश की नम्बर एक विधानसभा सीट बेहट से होगी।
शनिवार को कांग्रेस नेता बॉबी कर्णवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि भाजपा सरकार एनआरसी, सीएए लेकर आई है जो हमारे संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। जिस तरीके से धर्म के आधार पर जिस तरीके स्व ये कानून बनाये गए है, कांग्रेस उसका पुरजोर तरीके से विरोध करती है। कहा कि यह अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस इसका शुरू से ही विरोध करती चली आ रही है। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि सीएए का विरोध करने वालो पर लाठियां बरसाई गई। दिल्ली जामिया यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी में पढ़ रही स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया, उसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि एनआरसी व सीएए के विरोध में सहारनपुर जनपद में अलग अलग जगह कांग्रेसी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी शुरुआत बेहट विधानसभा क्षेत्र से होगी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 20 जनवरी तक अलग अलग जगहों पर शांतिपूर्वक से विरोध जताया जाएगा।