• Home
  • >
  • नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेगी कांग्रेस
  • Label

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेगी कांग्रेस

CityWeb News
Wednesday, 22 January 2020 06:55 PM
Views 521

Share this on your social media network

सिटीवेब/तारिक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेककांत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश की जनता में रोष व्याप्त है लेकिन भाजपा सरकार जनता की भावनाओं को नजर अंदाज करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर बिहार के शांति बाग और देश विभिन्न हिस्सों में महिलाएं जवान बुजुर्ग सभी संविधान को बचाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।लेकिन देश के गृह मंत्री लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए कह रहे हैं कि कितना भी विरोध प्रदर्शन किया जाए लेकिन कानून वापस नहीं लिया जाएगा। विवेककांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करती है और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी 25 जनवरी को रामपुर मनिहारान में इस कानून के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में हर दिल अजीज पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद सहित अन्य विधायक व नेतागण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद की आवाज में आवाज मिला कर भाजपा सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web