• Home
  • >
  • डिफेंस पैनल में साध्वी प्रज्ञा को शामिल किए जाने को कांग्रेस ने बताया जवानों का अपमान
  • Label

डिफेंस पैनल में साध्वी प्रज्ञा को शामिल किए जाने को कांग्रेस ने बताया जवानों का अपमान

CityWeb News
Thursday, 21 November 2019 04:01 PM
Views 547

Share this on your social media network

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में बीजेपी सांसद और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह को शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे देश के जवानों का अपमान बताया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आतंकवाद फैलाने की आरोपी को डिफेंस पैनल में शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान पर भी तंज कसा कि वह साध्वी प्रज्ञा को कभी श्दिल से माफश् नहीं कर पाएंगे और लिखा कि मोदी है तो मुमकिन है।सुरजेवाला ने ट्वीट किया, श्यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को सुरक्षा संबंधी कमिटी का सदस्य बना दिया। मोदी जी इन्हें श्मन से माफ नही कर पाएश्, लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी। इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है।श्कांग्रेस के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से भी इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा गया है। साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में शामिल किए जाने को पार्टी ने उन वीर जवानों का अपमान करार दिया है जो आतंकवादियों से देश को सुरक्षित रखते हैं। पीएम पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि आखिरकार उन्होंने प्रज्ञा को दिल से माफ कर ही दिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web