सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। लम्बे समय से जनपद सहारनपुर में रिक्त पड़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद की भरपाई हो गई है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने मुजफ्फरअली को जिलाध्यक्ष एवं वरूण शर्मा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा एक होटल सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने की। इस मौके पर शशी वालिया ने कहा कि पार्टी ने लम्बे समय तक हम पर जो भरोसा जताया, उसका मैं ऋणी हंूं। उनकी ऊर्जा में कोई कमी नहीं आएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो उन पर उम्मीद जताई है, वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगें। इस अवसर पर बेहट विधायक नरेश सैनी, देहात विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक इमरान मसूद आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।