• Home
  • >
  • सहारनपुर में कांग्रेस ठेके पर: सुशील
  • Label

सहारनपुर में कांग्रेस ठेके पर: सुशील

CityWeb News
Thursday, 10 October 2019 04:29 PM
Views 675

Share this on your social media network

राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पर नेतृत्वहिनता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील चैधरी ने साथियों सहित अपने पदों से इस्तिफा दे दिया। कहा कि सहारनपुर में कांग्रेस ठेके पर है।
हकीकतनगर स्थित कांग्रेसी नेता सुशील चैधरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस की बागडौर को लेकर चली आ रही खींचतान को लेकर प्रियंका गांधी व राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। इस मौके पर सुशील चैधरी ने कहा कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस के हालात ठीक नहीं है। कांग्रेस की बागडौर को लेकर प्रियंका गांधी व राहुल गांधी कोई निर्णय नहीं ले पा रहे है। इसको लेकर चार महीने का समय बेकार हो चुका है, जिसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि दोनों ही बडे़ नेताओं में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। कहा कि जनता हमसे जवाब मांगती है। हम उनके सामने ठगा सा महसूस करते हैं। आरोप लगाया कि सहारनपुर में कांग्रेस को ठेके पर दे रखा है। गिने चुने लोग ही पार्टी की बागडौर संभाल रहे हैं। हाताश होकर वे और उनके करीब 50 साथी कांग्रेस पदों से इस्तिफा दे रहे हैं। पार्टी के बडे़ नेताओं को वे आज ही इस्तिफे भेज देंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता बने रहेंगे।
इन्होंने भेजे कांग्रेस हाईकमान को त्यागपत्र
कांग्रेश हाईकमान को त्यागपत्र भेजने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेश के महामंत्री वह पीसीसी सदस्य सुशील चैधरी पीसीसी संजय संजय वीर राणा उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश पाल जिला महासचिव ठाकुर मेघनाथ सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री राजीव चड्ढा किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विक्रम राणा ब्लॉक नागल अध्यक्ष जनार्दन जिला सचिव रमेश प्रधान प्रीतम चैधरी जिला सचिव चरण सिंह योगेश वर्मा एडवोकेट पंडित रमेश शर्मा जिला सचिव नरेश राणा किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार किसान कांग्रेस के नागल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मनी राणा विनोद त्यागी राजेंद्र सिंह कुलवंत सिंह समेत लगभग चार दर्जन साथियों ने अपने त्यागपत्र सौंप दिया

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web