सिटीेवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर देहात विधानसभा क्षेत्र के विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि समस्याओं को लेकर किसान परेशान हैं। वर्तमान में गन्ने का रेट भी कम दिया जा रहा है। पराली जलाने को लेकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चीनी मीलें किसानों का करोड़ों रूपये का बकाया दबायें बैठी हैं। किसान पैसे न मिलने से परेशान हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इस दौरान बेहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक इमरान मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, मनीष अरोड़ा, संदीप वर्मा, सावेज सिद्दकी आदि मौजूद रहे।