• Home
  • >
  • कांग्रेस ने फूंका विद्युत मंत्री का पुतला
  • Label

कांग्रेस ने फूंका विद्युत मंत्री का पुतला

CityWeb News
Monday, 14 October 2019 05:02 PM
Views 430

Share this on your social media network

सहारनपुर। विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विद्युत मंत्री का पुतला फूंककर रोष जताया। कांग्रेस नेता संजय वालिया के नेतृत्व में गुरुद्वारा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संजय वालिया ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। विद्युत विभाग की टीम सुबह चार बजे लोगों के घरों में छापेमारी करती हैं। इस दौरान अवैध अवैध वसूली कर लोग को छोड़ दिया जाता है। जो लोग रिश्वत नहीं देते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नही की जाती है। इसी के चलते आज विद्युत मंत्री का पुतला फूंका गया है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web