सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार ने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। अखण्ड भारत का जो सपना था वह धारा 370 समाप्त होने के बाद अब झण्डा प्रत्येक राज्य में फहराया जायेगा। 26 जनवरी 1950 को ही भारत का संविधान लागू किया गया था। उन्होने कहा कि संविधान में हम सब को तमाम ऐसी चीजे जो मिलनी चाहिये संविधान ने दिया है। संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अलावा जीवन मंे जो कुछ करना है उसकी स्वतंत्रता भी दी है। उन्होने कहा कि बहुत कम देश है जंहा ऐसी व्यवस्था है। इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक जिम्मेदार नागरिक बने व अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें। आज कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। लडकियों एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को रोका जाये। पर्यावरण व समाज को ध्यान में रखते हुये कार्य करने होंगे। हम अपने-अपने पद पर रहते हुये अच्छे कार्य करके देश को बेहतर बना सकते है। श्री संजय कुमार ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक का प्रयोग न करें और प्रत्येक नागरिक एक वृक्ष अवश्य लगायें। साथ ही अपने घर, मोहल्ले व गांवो को भी साफ-सुथरा रखें। एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दे। हर व्यक्ति समाज में एकजुट होकर श्रमदान करें। श्रमदान आपको आत्मशक्ति देगा। हम सब गांवो में भी जाकर स्वच्छता पर जोर दें। गांवों में भी चैपाल लगाकर के स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करें। हम आप एक जिम्मेदार के पद पर है। कलम की ताकत संविधान से मिली है। आपके परिसर में कोई भी पीडित व गरीब व्यक्ति आये तो उसकी मदद जरूर करें। हर व्यक्ति जो अपनी वाजिब समस्या लेकर आये उसकी पूरी मदद करें। अपनी डियूटी का निर्वहन भली प्रकार करेंगे तभी देश आगे बढेगा। देश हम आपके छोटे-छोटे स्वार्थ से ऊपर है। इस अवसर पर उन्होने अधिकारियों व कर्मियों को भारतीय गणतंत्र के संकल्प की शपथ दिलायी। इस मौके पर उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण, उपनिदेशक पिछडावर्ग के अलावा नाजिर सदर अमित जैन, अरविन्द्र चैधरी कर्णपाल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने भी 71 वें गणतंत्र दिवस पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी। उन्होने कहा कि यह भारत का संविधान ही है जो भारत की सभी जातियों और वर्ग के लोगो को एक दूसरे से जोडे रखता है। आज का दिन लोकतांत्रिक मूल्यों का महापर्व है। उन्होने इस मौके पर जेल अधीक्षक को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।