अरविंद सिसौदिया
नानौता। जहीरले पदार्थ के सेवन के चलते एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की हालत बिगड गई। थाना रामपुर मनिहारान के नया गांव निवासी पोपिन कुमार (29) पुत्र महेन्द्र सिंह नानौता क्षेत्र की ही किसी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों के चलते पोपिन द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया। जिसे आनन-फानन में कर्मचारियों द्वारा सीएसची पर भर्ती कराय गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रैफर करा दिया गया है।