सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। सहारनपुर मण्डलायुक्त संजय कुमार व सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज बेहट तहसील मुख्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जन शिकायते सुनी।
कमिश्नर संजय कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर कही भी सत्यापन के दौरान फर्जी कार्यवाही मिली तो सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज होगी।बेहट क्षेत्र में फर्जी विद्युत लाइन व पोल की शिकायतों पर उनका रूख गम्भीर रहा।बेहट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार तिरपाठी को भी कार्यो में लापरवाही पर सख्त हिदायत दी गई।लगभग 2 दर्जन जन शिकायतों में बिजली, पानी, पुलिस, वन विभाग, विकास, राजस्व आदि विभागों से सम्बंधित रही।