एसएल कश्यप।
सहारनपुर। एक ओर जहा सरकार स्वछता अभियान ओर विकास कार्य करने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर क्षे़त्र के लोग मूलभूत सुविधा के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही देखने को मिलमा महापौर संजीव वालिया के आवास पर। बुधवार को जयप्रभा कालोनीवासियों ने नगर निगम के मेयर संजीव वालिया के घर पर अपनी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर लोगों ने बताया कि नगर निगम टैक्स तो वसूल रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ कालोनी में कुछ नहीं है। कालोनी में न तो गलियां हैं और न ही पानी निकासी का साधन। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ है। गंदगी व पानी की समस्या के चलते लोग बीमार हो रहे हंै और कई बार लोग पानी में गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।