सिटीबेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को हुई बंूदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार दो दिन से हो रही बूंदाबादी व ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया है। घर से निकलने वाले लोगों को अचानक हो रही बूंदाबांदी से काफी परेशानी हुई। ऐसे लोग बारिश से बचने के लिए छत का सहारा लेते दिखे। सुबह के समय कुछ पल के लिए सूर्य के दर्शन के बाद पूरे दिन आसमान पर काले बादल छाये रहे। अचानक बढ़ी ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों में पैक नजर आये। शुक्रवार को शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। आसमान पर बिजली की गड़गडाहट व बिजली की आंख मिचैली जारी रही।