सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनपद में शीतलहर व कड़ाके की ठंड जारी है। बुधवार को कड़ाके की ठंड से हाथ-पैर भी सुन्न हो गये। मंगलवार की तरह बुधवार को भी सूर्यदेव के दर्शन पूरे दिन दर्शन नहीं हो सके। पूरे दिन आसमान पर कोहरा छाया रहा। घरों में दुबके लोग भी ठंड से परेशान रहे। इस दौरान तरह-तरह के इंतजाम कर लोग ठंड से बचते नजर आये। कई जगह दोपहर में भी लोगों ने अलावा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। शाॅल, जैकेट, मफलर व कंबल आदि से लोग पूरी तरह पैक नजर आये। ठंड के चलते रात के अलावा दिन में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई।