• Home
  • >
  • कचहरी परिसर में चलाया सफाई अभियान
  • Label

कचहरी परिसर में चलाया सफाई अभियान

CityWeb News
Wednesday, 02 October 2019 05:35 PM
Views 586

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति सहारनपुर द्वारा कचहरी परिसर में गांधी जयंती के उपलक्ष में सफाई अभियान चलाया गया। कल्याण आश्रम सहारनपुर प्रभारी महात्मा आराधना भाई ने बताया की मानव उत्थान सेवा समिति एक अध्यात्मिक और सामाजिक रजिस्टर्ड संस्था है। सदगुरुदेव सतपाल महाराज संस्था पिछले कई दशकों से अध्यात्मिक प्रचार के साथ-साथ सामाजिक कार्य जैसे सफाई अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, निशुल्क वस्त्र वितरण, निशुल्क फल वितरण, निशुल्क पाठ्य सामग्री समाज की विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जागरण पदयात्रा सहित अनेक समाजहित कार्य करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज सफाई अभियान चलायगा या। दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश सैनी, अधिवक्ता उपदेश अग्रवाल, अधिवक्ता सैनी सैनी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति समय-समय पर कचहरी परिसर में विभिन्न सामाजिक कार्य करती आ रही है। सफाई अभियान में संस्था के लोगों के साथ साथ कचहरी से जुड़े बहुत से अधिकारी अधिवक्ता वह कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा राधिका बाई, महात्मा शांताबाई, शाखा प्रधान ईश्वर सिंह, शाखा सचिव त्रिलोक चंद गुप्ता, सुरेश सैनी, सोनू सैनी, सोनू चैधरी, राजकमल, विपिन सैनी, कुलदीप सेंगर, संजय, राजपाल कश्यप, कमलेश देवी, प्रीति सैनी, संयोगिता सैनी, वंशिका सैनी, प्रेमलता आदि ने श्रमदान कर विशेष योगदान दिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web