सहारनपुर। रोटरी क्लब सभागार शहनाईयों से गूंज उठा। मौका था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। मंगलवार को नगर निगम सहारनपुर द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क स्थित रोटरी क्लब में कराया गया। कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम सहारनपुर के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तह 14 लोगों का विवाह कराया गया। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो विभिन्न कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है उसी के क्रम मे आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ हैं। विवाह कार्यक्रम रिती रिवाज के अनुसार कराया गया।