सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नगर विधायक व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब लोगों को राहत देने के लिए कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए आगे भी दीन दुखियों की सेवा जारी रहेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राण, रतन सिंह यादव, हरपाल ंिसह वर्मा, मांगेराम कश्यप, दानिश मलिक, अभिषेक, फरीद खान, अभिषेक भारद्वाज, उमर अली, नरेश जायसवाल, मोनू राणा, चांद गुड्डू, सुरेंद्र सिंघल, शाहनवाज चांद, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।