सिटीवेब/अनुज धीमान।
सहारनपुर।देर रात चिलकाना पुलिस द्वारा चैकी टोडरपुर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने एक पीकअप को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख वाहन सवार बदमाश भगाने लगे और पुलिस चैकी के पास खड़ी एक बस से टकरा गये। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिये। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किये। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश जगीर सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। कंबिंग के दौरान पुलिस ने जमशैद व राशिद को भी पकड़ लिया। जबकि बदमाशों के दो साथी खजान व रवि भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से अवैध अस्लाह भी बरामद किया।