सिटीेवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। खालसा पब्लिक स्कूल में आज खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीते। विद्यालय में आयोजित खेल दिवस का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जसबीर सिंह बजाज व प्रधानाचार्य श्रीमती डिम्पल बजाज ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया। विद्यालय के छात्र शान्तनु ने मशाल को लेकर मैदान का चक्कर लगाया तथा छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर प्रधानाचार्या ने खेल द्वारा होने वाले लाभों को विस्तार से बताया और कहा कि खेल हमारे जीवन व स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।