-ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ फैंसी ड्रेस शो व डांस
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में जूनियर ग्रुप खेलकूद व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य मौ. अहमद खान व प्रबंधक मुमताज खान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा संचालित विद्युत ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान की जानकारी भी बच्चों को प्रदान की गई।
शुक्रवार को ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के छात्र-छात्राओं द्वारा जूनियर वर्ग खेलकूद के साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से यूकेजी में साधारण दौड, जंपिग दौड व मेंढक दौड का आयोजन हुआ। जिसमें नर्सरी के ओमपाल, आजान, श्याम, लविशका, नयना, सना, एलकेजी में वैष्णवी, अदीबा, ईनाया, पृथ्वी, भव्या, व दिग्विजय, यूकेजी में श्याम, आरोही, परीक्षित, अयान, रिधी, आद्या, कक्षा एक से चार में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में रेड हाउस के जुबेर, ग्रीन हाउस के आर्यन ने रजत पदक, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड में रेड हाउस की रीद्यिमा ने स्वर्ण, ग्रीन हाउस की वृधा ने रजत पदक जीते। तो वहीं वार्षिक समारोह में बच्चों द्वारा नृत्य व फैशन शो का रंगारंग प्रदर्शन किया। जल संरक्षण हेतू किए गए नाटक ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने जूबी-डूबी, ऊं साई राम, इतनी सी हंसी गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ फैशन शो में नन्हें बच्चों की रंगबिरंगी पौशाक में देखना बडी ही सुंदर प्रदर्शन था। इस दौरान मंशाउर्रहमान, अजमत फातिमा, असमा, रफत खान, साजिया, फरवा, अफसाना खान, नेहा, रूबीना, श्रीमति कंचन, ममता पुंडीर, हेमंत सक्सेना, शालू, शाहरूख हसन, गौरव भार्गव, अंकुर चैधरी, श्रीपाल राणा, प्रदीप धीमान आदि उपस्थित रहे।