सहारनपुर। आईटीसी मिशन सुनहरा कल की सहयोगी संस्था वॉश इंस्टिट्यूट द्वारा ग्लोबल हैंड वॉश डे पर स्थानीय अम्बेडकर स्टेडियम में एक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चो को हाथ को साफ रखने के सात स्टेप्स के जरिये जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नगर संजय भारती और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कार्यक्रम अधिकारी पमिश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों व उपस्थित शिक्षकों को खाना खाने से पूर्व व शौच के बाद हाथ को साफ रखने के लाभ के बारे में बताया। कहा कि यदि हम सात स्टेप्स में हाथ धो कर खाना खाते है तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वछता को अपनाना भी राष्ट्र को समर्द्धशील बनाने की तरह ही है। कार्यक्रम में मौजूद रहे विभिन्न स्कूलों के 192 से अधिक बच्चो ने कागज पर हाथ को धोने के सात सेप्ट्स पर अलग अलग रूप से चित्रों को उकेर कर ग्लोबल हैंड वॉश डे पर अलग अलग चित्र बनाये। कार्यक्रम का संचालन वॉश इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम अधिकारी सरोज दास ने किया। कार्यक्रम को एबीआरसी संजय शर्मा, एबीआरसी धर्मेश, एबीआरसी अनीता पुंडीर आदि ने भी संबोधित किया।