राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। श्रीरामलीला जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निर्देशन में कुंभकरण वध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान कंुभकरण का विशाल रूप देख दर्शक दंग रह गये। दर्शकों को रावण और उसके सैनिक द्वारा कुंभकरण को नींद से उठाना और युद्ध स्थल पर कुंभकरण द्वारा श्रीराम की सेना को परास्त करने और फिर श्रीराम जी द्वारा कुंभकरण को मुक्ति देना सभी को भाया। मुख्य रूप से प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, साजन गंगा, नीरज कामरा, पाल्ली कालड़ा, अरूण खन्ना, किशन लाल मिड्ढा, राजेंद लाम्बा, कपिल मल्होत्रा, वीके ग्रोवर, सन्नी सेठी आदि मौजूद रहे। संचालन रम्मी धवन ने किया।