सहारनपुर। चंद्र नगर स्थित आशा माॅर्डन पब्लिक स्कूल में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रशासिक श्रीमति चंदना जैन व प्रधानाचार्य श्रीमति रिमी मल्होत्रा ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। प्रतियोगिता को लेकर दो गु्रप बनाये गये थे। कक्षा पांच से छह को ए ग्रुप तथा कक्षा सात से आठ को बी गु्रप में रखा गया था। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियागिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में ईशा सैनी को स्वर्ण, रिद्धि गर्ग व आर्य को रजत तथा सिंदरा शमशी को कांस्य पदक हांसिल किया। ग्रुप बी में आयशा ने स्वर्ण, वर्तिका ने रजत तथा अंकित जुनेजा ने कांस्य जीता। निर्णायम मंडल में श्रीमति शिखा, राशि जैन, विशाखा अग्रवाल व रेखा कुमार शामिल रहे। संचालन रितु कुमार व सिमरन चड्ढा ने किया। इस बीच बच्चों ने गीत संगीत व योगा की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सुश्री आशा जैन, शैल कुमार जैन, मीनू कुमार, प्रीति जैन, मीनाक्षी कुमार, नीलम त्यागी, अमित कपिल, अनुज जैन, नीलम त्यागी आदि मौजूद रही।