एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के तत्वावधान में आयोजित मेला गुघाल में तीन दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं व आम जनमानस ने बढ-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी अवलोकन किया गया तथा प्रदर्शनी की सराहना की गयी। प्रदर्शनी में अंधविश्वासों, सामाजिक विकृति, कुरीतियों एवं रूढियों के विरूद्ध आम लोगों में उनकी वैज्ञानिक व्याख्या रोहतक से आए प्रदर्शक ब्रहम प्रकाश सैनी व रविन्द्र नाटक ने बच्चों व जनमानस के बीच प्रस्तुत की। रात्रि में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से वैज्ञानिक फिल्म शो भी आयोजित किए गये। भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन संघर्ष व उनकी खोजों व नव प्रवर्तन के क्षेत्र में इन फिल्मों के माध्यम से जागरूक किया गया। प्रथम सत्र में लगभग 15 विद्यालयों के 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा द्वितीय सत्र में हजारों जनमानस व मेला घूमने आए दर्शकों ने प्रत्येक चीज के बारे में उत्सुकता से जाना। प्रदर्शनी में पहले दिन सियाराम इण्टर कालेज गागलहेडी, एमआरपी मैमोरियल स्कूल, उनाली, गुरूनानक इण्टर कालेज, उच्च प्रा.वि.सहारनपुर जटट नकुड, यूपीएस काजीवाला, शाकुम्भरी पब्लिक स्कूल आदि के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला समन्वयक डा. संजय जै ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं व आम जनमानस को जानकारी दी। कार्यक्रम में सहसंयोजक रोहित जैन, गगनदीप, आयुष जैन, राजेन्द्र शर्मा, अमजद अली खांन, संदीप शर्मा, नितिन शर्मा, पारूल सेठी, प्रवेश सैनी, एन.के.शर्मा, सुनील क्वात्रा, अरविंद कुमार, वरूण तोमर, डा.पन्ना लाल शर्मा, राकेश ठकराल आदि मौजूद रहे।