सहारनपुर। स्पिक मैके एवं सहारनपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्पिक मैके के नेचर वाक मॉड्यूल का आयोजन कंपनी गार्डन में किया गया। युवाओ को नेचर वाक कराने के लिए पर्यावरण विद्ध डॉ एसके उपाध्याय को आमंत्रित किया गया। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को कंपनी बाग के इतिहास के बारे में बताया। कई प्रकार के पेड़ पौधों ,पुष्पों एवं वृक्षो के बारे में जानकारी दी। उंन्होने कहा आज का युवा वर्ग अपना अधिकतम समय मोबाइल एवं इंटरनेट में लगा रहा है और प्रकृति से विमुख हो रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने कहा कि स्पिक मैके संस्था एक संस्था मात्र ही नहीं बलिक एक आंदोलन के रुप मे कार्य कर रही है। डा.एस के उपाध्याय ने युवाओ को बताया कि कंपनी गार्डन एशिया का माना हुआ बोटनिकल गार्डन है और यह हमारे सहारनपुर शहर की धरोहर भी है। बच्चो ने लाइब्रेरी भी देखी। समन्वयक पंकज मल्होत्रा ने बताया नंवबर माह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा कंपनी गार्डन एवं रिमाउंट डिपो में नेचर वाक आयोजित की जाएगी।