सहारनपुर। सेंट मैरी इंग्लिश पब्लिक स्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रतियोगिता में कक्षा एक ही अनुष्का ने प्रथम, कक्षा पांच की दीक्षा ने द्वितीय व अनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीन मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य समरीन फातिमा ने कहा कि कला प्रतियोगिता समय-समय पर की जानी चाहिए। इससे बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। कार्यक्रम के दौरान मनीषा पालीवाल, रूबिना मलिक, अल्का धीमान, रेनू, रीना आदि मौजूद रही।