बीएम कश्यप।
सहारनपुर। आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा बाबा सिद्ध इंटर कॉलेज सोनाअर्जुन पुर में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। 14 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत केंद्र द्वाा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। आज हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, सागर द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी को नेहरू युवा केंद्र की एनवाईवी रमन शर्मा व अध्यापक अशोक शर्मा के द्वारा बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पूर्व एन वाई वी वह राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला महासचिव मोहित पंडित अध्यापक विजेंद्र सिंह श्रीमती रजनी अरविंद कुमार सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।