सहारनपुर। दिपावली के उपलक्ष्य पर मिशन कंपाउंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
मिशन कंपाउंड पार्क में आयोजित दीपावली समारोह दीपोत्सव का विधिवत शुभारंभ गुरबाणी और मंत्रोच्चारण के बीच वेद पाठी पंडित द्वारा किया गया। संरक्षक बीएल अग्रवाल ,अध्यक्ष आलोक अरोड़ा, सचिव पवन अरोड़ा ,उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश अरोड़ा, संयोजक सत्य शर्मा व राहुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कु. स्नेही गुणदेव, कृतिका कोशिक, मोली पिया, कृतिका खरबंदा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दीपोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सांस्कृतिक संस्था मानसी के अभिनय व गुरुकुल के कलाकारों ने निदेशक केके गर्ग के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने दिपावली को पटाखा मुक्त मनाने का संदेश देते हुए ग्रीन दीपावली मनाने का आहवान किया।