• Home
  • >
  • मुख्यमंत्री को किया प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित
  • Label

मुख्यमंत्री को किया प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित

CityWeb News
Friday, 06 September 2019 08:28 PM
Views 700

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शुक्रवार को विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने गंगोह पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम ममें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसमें गुण्डों के साथ-साथ भ्रष्टाचार फैला रहे अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पिछली सरकारों में बिजली की व्यवस्था बिल्कुल ठप्प थी लेकिन वर्तमान सरकार मंे यह व्यवस्था सुदृढ हो गयी है। उपाध्यक्ष पिछडा वर्ग जसवन्त सैनी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ 2022 तक प्रत्येक नागरिक को आवास व प्रत्येक आवास में शौचालय के लिये अथक परिश्रम कर रहे है। सांसद कैराना प्रदीप चैधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2.5 वर्ष के अन्दर सभी सरकारी योजनाओं को प्रदेश के अन्तिम छौर के व्यक्ति तक पंहुचाया है तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, जिला प्रभारी एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायती राज मंत्री चैधरी भूपेन्द्र सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, पिछडा वर्ग उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, पििश्चमि यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, कैराना सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विजय कश्यप, कपिल अग्रवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के अलावा जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web