• Home
  • >
  • परिवार नियोजन के लिए बेहद कारगर हैं छाया और अंतरा
  • Label

परिवार नियोजन के लिए बेहद कारगर हैं छाया और अंतरा

CityWeb News
Monday, 13 January 2020 06:17 PM
Views 393

Share this on your social media network

-जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर निरूशुल्क उपलब्ध
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन और छाया नामक गर्भनिरोधक गोलियां बेहद कारगर हैं। जिले में इसका प्रसार-प्रचार जोरों पर है। जागरूकता बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनका सही से इस्तेमाल शुरू हो गया है। तमाम महिलाएं गर्भ निरोधक के तौर पर इनका प्रयोग कर रही हैं। इसमें आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रही हैं। अब तक जनपद में 7000 से ज्यादा महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया है।
जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. अनिता जोशी ने बताया अंतरा इंजेक्शन बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इस इंजेक्शन का असर तीन महीने तक रहता है। हर तीन महीने बाद एक इंजेक्शन लगाया जाता है। उन्होंने बताया जब तक परिवार नियोजित रखना हो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जब भी दोबारा मां बनना हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। तीन से छह महीने में मासिक चक्र नियमित हो जाता है। तब अगला बच्चा प्लान कर सकते हैं। जनपद में महिलाओं की रुचि परिवार नियोजन के प्रति बढ़ रही है, पिछले साल की अपेक्षा इस साल अंतरा सहित छाया का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जैसे-जैसे लोग इनके प्रति जागरूक हो रहे हैं, उसी हिसाब से इनका प्रयोग भी बढ़ रहा है। बकौल डा. जोशी, अंतरा लगवाने के बाद माहवारी न आने के कारण कई महिलाएं घबरा जाती हैं और अगला इंजेक्शन नहीं लगवातीं। इस कारण उन्हें अनचाहा गर्भ ठहरने की आशंका फिर से बढ़ जाती है। यदि ऐसी स्थिति में महिला को जब उचित परामर्श मिलता है तो वह इन बदलाव के बावजूद अंतरा लगवाना जारी रखती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए अंतरा केयर लाइन का संचालन किया गया है। इसका टोलफ्री नंबर-18001033044 उपलब्ध है।
फरवरी 2018 में योजना की हुई थी शुरुआत
जनपद में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय में फरवरी 2018 में की गयी ताकि दंपत्तियों को इसका लाभ मिल सके। उधर, स्टीरॉयड न होने की वजह से छाया नान हार्मोनल गर्भनिरोधक गोली है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। मासिक चक्र के दीर्घकरण के अलावा छाया का कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया है। हार्मोनल गोलियों की तुलना में छाया के सेवन से मोटापा, मतली होना, उल्टी या चक्कर आना, रक्तस्त्राव और मुंहासे जैसे कोई दुष्प्रभाव नहीं होते। इस कारण यह अधिक सुरक्षित है।
ऐसे करें छाया का सेवन
छाया का सेवन आरंभ करने के लिए मासिक धर्म शुरू होने वाले दिन पहली गोली लेनी होती है। इसके बाद चैथे दिन दूसरी गोली। उदाहरण के तौर पर यदि किसी का मासिक धर्म रविवार को शुरू हुआ तो पहली गोली रविवार को व दूसरी चैथे दिन यानि बुधवार को लेनी होगी। इसके बाद तीन माह तक हर सप्ताह रविवार और बुधवार को यह गोली लेनी है। छाया टेबलेट जिला महिला अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी व पीएचसी) व सभी उपकेन्द्रों पर मिलती है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web