राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार पी के निर्देशन पर जनपद पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। गौरतलब है कि बुधवार को दो अक्टूबर यानि गांधी जयंती है। इसके अलावा नवरात्र भी चल रहे हैं। दशहरा व दीपावली का त्योहार भी नजदीक है। जनपद में धारा 144 लागू है। इन्हीं सब के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बैंकों के बाहर व अंदर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्ति को रोक-रोक कर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने स्वयं बैंक में जाकर स्थिति का जाएजा लिया।