सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने मेरठ खण्ड स्नातक सीट से 22 संगठनो की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती उषा चन्द्रा के समर्थन में धुँआधार प्रचार करते हुए कहा कि बहुत समय बाद हमारे क्षेत्र को एक योग्य व झुझारू महिला प्रतिनिधि मिली है।अबकी बार मौका चूक गए तो फिर मौका नहीं मिलेगा।मात्र दो महीने चुनाव में बचे हैं। दिन रात लग जाओ और उषा जी को जितवा लो में वायदा करता हूं कि एम एल सी उषा जी नहीं आप सब एम एल सी होंगे किसी भी भाई बहन का कोई कार्य नहीं रुकेगा।उषा जी ने हमेशा गरीब महिलाओं व शोषितों का दुख दर्द समझा है।मेरी अपील को स्वीकार करना मेरी प्रार्थना है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन चै राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान चै धीर सिंह,जिलाध्यक्ष चै ओमवीर,हाजी अल्लारखा, मो सुलेमान, फैसल चैहान, दानिश,जयपाल,चै रणवीर, बबलू, शोकेन्द्र पाल, जितेंद्र सिंह, कुलवीर राणा,दिनेश उपस्थित रहे।