सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नगर पंचायत नानौता द्वारा पुलिसबल के साथ प्लास्टिक थैलियों के विरूद्व अभियान चलाकर चालान काटे गए। नगर पंचायत ईओ बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियो द्वारा संजय चैक पर प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग करने वालो के खिलाफ छापेमारी की गई। मौके पर फल विक्रेता इंतजार से एक किलो व सब्जी विक्रेता राशिद से तीन किलो प्लास्टिक पन्नी पकडी गई। जिनके विरूद्व मौके पर ही नगर पंचायत द्वारा रसीद काटकर जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान अनवार खान, नौशादी अंसारी, जहीर बेग, आदि उपस्थित रहे। ईओ बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से नगर में शासनदेश अनुसार अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।