• Home
  • >
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
  • Label

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

CityWeb News
Wednesday, 25 September 2019 03:22 PM
Views 1363

Share this on your social media network

सहारनपुर। बेहट विधानसभा के मंडल छुटमलपुर के हलवाना रोड पर बूथ संख्या 399 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बडे ही धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेद्र कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परम्परा मंे उत्पन्न युग ऋषि थे। हमारे दल की विचारधारा के वे उन्नायक थे। उनका जीवन हम सब के लिए उत्पेरक एव ज्ञान वर्धक है। उन्होंने 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर होने वाली पद यात्रा के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज हम सभी कार्यकर्ताओ को संकल्प लेना चाहिए कि सवच्छता का विशेष ध्यान रखे और प्लास्टिक ओर पोलीथिन का उपयोग हम कभी नहीं करेगे इस दौरान मौजूद रहे वक्ताओ ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मौजूद रहे भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डा अमित सेन श्रोत्रिय कार्य समिति सदस्य दुबे सिंह कम्बोज पुर्व चैयरमैन ठाकुर जसबीर राणा किसान मोर्चा सुशील चैधरी राजेश राणा नगर अधयक्ष व्यापार मंडल प्रदीप कुमार, मंडल माहमंत्री कंवरपाल कश्यप, रामकुमार कश्यप, सुधीर सैनी, ऋषिपाल उपाध्याय, डा अवनीश सैनी, दीपक सैन, राजपाल कश्यप, रवि भगत, मुनेश कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web