एसएल कश्यप।
सहारनपुर। बीएसएस इंटर काॅलेज में दो अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। अखण्ड भारत वंदे मातरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मणि शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शेखर कर्णवाल, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा आदि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस मौके पर विजय मणि शर्मा ने भारत को विश्व का महानायक बताया। बच्चों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शेखर कर्णवाल ने कहा कि अखण्ड भारत आज देश की आवश्यकता है। सरकार हम से जो भी सहायता मांगेगी, हम देने को तैयार हैं। कार्यक्रम के दौरान अखण्ड भारत वंदे मातरम से जुडे़ बच्चे वीर, निखिल, करण, सहज, सोनाक्षी, धनन्जय, श्रेया, वंश, तुशारिका, पूजा, सिमरन, मुस्कान, मानसी, प्रियंका, प्रिंस, पलक आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मनीषा के संचालन में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये। मार्शल आर्ट के एक्सपर्ट नंद किशोर ने सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। डांस में केसरी, श्रेया, धनन्जय, सहज ने प्रथम, सोनाक्षी, तुसाकिा व रितिका ने द्वितीय व वंश ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। सभी होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया।