सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष शशी वालिया की उपस्थिति एवं अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष शशी वालिया एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल के साथ समस्त कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। माल्यापर्ण कार्यक्रम के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने पंडित नेहरू को आर्किटेक्ट आॅफ इंडिया की संज्ञा से संबोधित करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी ने जिस आधुनिक भारत का सपना देखा था वह आज उनके बताये और दिखाये मार्ग पर चलकर ही संभव हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पीसीसी सदस्य काजी शौकत, इमरान कुरैशी, प्रवीण चैधरी, गणेश दत्त शर्मा, काजी शौकत हुसैन, संजीव कौशल, धर्मपाल जोशी, इमरान कुरैशी, गुलफाम अंसारी, संजय वालिया, नसीब खान, सतीश शर्मा, राजकुमार सैनी, राकेश वर्मा, तरूण वालिया आदि मौजूद रहे।