सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। बसेड़ा गांव के निकट कार की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हुई। जिसने जिला अस्पताल लाते दम तोड़ दिया। गांव बसेड़ा अड्डे पर करीब 65 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान एक ओर से तेजी से आ रही कार महिला को टक्कर मारकर भाग निकली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई थी। घायल महिला को गांव रणमलपुर निवासी ओंकार सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम करा शिनाख्त हेतु शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।