सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान मंे बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती के 64वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भाजपा पर जमकर तंज कसे। इस अवसर पर बसपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।