नई दिल्ली(24 अक्टूबर): ताजमहल को लेकर चल रहे विवादों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को ताजमहल का दौरा करेंगे। आधे घंटे की इस ताज यात्रा के दौरान योगी ताजमहल के सामने झाड़ू लगाएंगे। ताजमहल के अंदरूनी हिस्सों का दौरा करेंगे।
- योगी ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर आगरा के 500 गणमान्य लोगों के साथ झाड़ू लगाएंगे।
- इसके साथ ही ताज के महत्व पर भाषण भी देंगे।
- इससे पहले ताजमहल का दौरा बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। दो साल पहले वैलेंटाइन डे के दिन अखिलेश यादव अपनी पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव के साथ ताजमहल घूमने गए थे।