लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठ पर्व के तीसरे दिन प्रदेशवासियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक विडियो जारी कर लोगों को भोजपुरी में बधाई दी है। बता दें कि इस पर्व का उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत बिहार-झारखंड आदि राज्यों में विशेष महत्व है और इन इलाकों में भोजपुरी भाषा आमतौर पर बोली जाती है। योगी ने भोजपुरी में कहा, श्आप सब भोजपुरी समाज के हमरा तरफ से श्छठश् के बहुत-बहुत बधाई। छठी मइया आप सब लोगन के हर तरह से कल्याण करें। आप सब पर उनकर किरपा बनल रहे। जय छठी मइया।श् उन्होंने कहा कि छठ लोकआस्था का पर्व है। जीवन की सात्विकता, सदाचार और उच्च जीवन मूल्यों के सम्मिलित समन्वय का महापर्व है छठ। आप सबको मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।बता दें कि सूर्य देव और छठ मैया की उपासना के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। शनिवार यानी आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद रविवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रत का पारण होगा। इस अवसर पर हर जगह तालाबों पर विशेष तैयारियां की गई हैं।