जितेंद्र मेहरा
सहारनपुर। रविवार को सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 101 वीं जयंती पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को याद किया। 25 अगस्त 1918 को मधेपुरा के मुरहो गांव के जमीदार परिवार में जन्मे श्रद्देय बी. पी. मंडल 1979 में अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री थे। मोरारजी देसाई की सरकार ने उन्हें बैकवर्ड क्लास कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पूर्व बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शां को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल सच्चे सपाई थे। उन्होंने जीवन पर पार्टी हित के लिए काम किया। ऐसे लोगों को अपने जीवन में याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर फैसल सलमानी, महजबी खान, प्रवेश गुर्जर, अब्दुल गफूर, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।