सिटीवेब एसएल कश्यप।
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपते हुए क्षेत्रीय व्यापार आर्थिक भागीदारी का विरोध जताया।
सांसद आवास पर व्यापारियों ने हाजी फजलुर्रहमान को बताया कि भारत सहित 16 देशों के मूल व्यापार समझौते के तहत क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी से देश के उद्यमियों व व्यापारियों को भविष्य में भारी नुकसान हो सकता है। इस समझौते के लागू होने से आर्थिक् सुस्ती व मंदी के दौर में और भारी मंदी होने की आशंका प्रबल हो सकती है। इस समझौते का असर सबसे अधिक किसाों, कृषि क्षेत्र-मंडी के व्यापारियों पर पडे़गा। उन्होंने कहा कि देश के छह करोड़ छोटे व्यापारियों के साथ देश के लगभग 40 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा है। यदि भारत सरकार द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगा।