• Home
  • >
  • मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, एक साथी फरार
  • Label

मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, एक साथी फरार

CityWeb News
Saturday, 02 November 2019 07:49 PM
Views 619

Share this on your social media network

सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शनिवार को सुबह के समय गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गये। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है। सहारनपुर। शनिवार को सुबह के समय गश्त के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस घटनाक्रम के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस सुबह के वक्त चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोका गया तो दोनों बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए थाना बिहारीगढ़ की तरफ भागे। सूचना पर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश में थे कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल शातिर हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रियाजुल उर्फ राजुल पुत्र याकूब निवासी ग्राम शेरपुर खान आजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर गोली लगने से घायल हुआ है। जबकि उसका साथी मौके से फरार है। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हए हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web