सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नवीननगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 84वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल अरोडा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शिव ध्वजारोहण कर शिवध्वज के नीचे राष्ट्र व विश्व में सुख शांति के लिए सभी को दिव्य गुणों की धारणा करने की प्रतिज्ञा दिलायी गई। सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रहमकुमारी रानी बहन ने कहा कि शिव अर्थ का आध्यात्मिक अर्थ कल्याणकारी होता है। रात्रि शब्द अजानता, पापचार व बुराईयों का प्रतीक है।