• Home
  • >
  • नानौता में दिन निकलते ही खूनी संघर्ष, चार घायल
  • Label

नानौता में दिन निकलते ही खूनी संघर्ष, चार घायल

CityWeb News
Monday, 09 March 2020 02:51 PM
Views 1000

Share this on your social media network

-पुलिस ने मामले में दूसरे पक्ष के एक आरोपी को कब्जे में लिया
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। होली पर्व की सुबह बच्चों के विवाद में गांव काशीपुर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनो पक्षों के चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के दो लोगों जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष लेकर आई। बताया जाता है कि लाखन सिंह पुत्र जनकसिंह व सुनील कुमार पुत्र उदयपाल सिंह के मकानों की पिछले दीवारें आपस में मिली हुई है। सोमवार की सुबह बच्चों के पतंग उडाने के विवाद में दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। बात इतनी बढी कि दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से लाखन सिंह, कुलदीप व शांतनु पुत्रगण लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सुनील घायल हुआ है। मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतू सीएचसी भिजवाया। जहां कुलदीप की बाजू कटी होने व शांतनु को गंभीर चोटे आने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जबकि लाखन सिंह व सुनील कुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी प्रदान कर दी गई। इस संबध में पीडित लाखन ने दूसरे पक्ष के आरोपियो के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के एक आरोपी को हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web