• Home
  • >
  • फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में गरीबों को बांटे गये कंबल
  • Label

फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में गरीबों को बांटे गये कंबल

CityWeb News
Saturday, 04 January 2020 03:39 PM
Views 349

Share this on your social media network

सिटीवेब न्यूज।
फतेहपुर। जाफरगंज कस्बे में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर में साढ़े तीन सौ कंबल बांटे। एसडीएम बिंदकी प्रह्लाद सिंह ने लेखपालों को लगाकर गांव में पात्रों की सूची तैयार कराई थी।केंद्रीय राज्यमंत्री ने पात्रों की सूची के आधार पर कंबल बांटे। इस दौरान एसडीएम प्रह्लाद सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह और नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने लोगों को एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी।कस्बा जाफरगंज सहित भीखमपुर, कसियापुर, गढ़ी, चरई, गंगौली, गांजर, नयापुरवा, प्रसादपुर, रामपुर, हुसैना, इटरा आदि गांवों से आए लोगों ने कंबल पाकर राहत महसूस की।साध्वी ने कहा कि गरीब, असहाय, वृद्ध, निशक्त लोग भीड़ का हिस्सा नहीं हैं। वह भी हमारी तरह इंसान हैं। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण सिंह, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल, योगेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, नरेंद्र देव मिश्र, राजीव सिंह, राज जयशंकर सैनी, अवधेश सिंह राठौर, श्याम लाल निषाद, सोनू सिंह चंदेल, बलराम सिंह आदि कार्यकर्ताओं की मदद से कंबल वितरण हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष जाफरगंज शेर सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web