सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी नेता किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने कार्यालय पर गरीब महिलाओं को कंबल बांटे। इस मौके पर चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी संगठनों को भेदभाव भुलाकर भाईचारे का पैगाम देना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह गरीबों को कंबल, रजाई, बिस्तर, कपडे़ आदि वितरित करे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह गरीब महिलाओं को राशन बंटवाया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, शाहिस्ता, कौसरजहां, शायरा, गुलफ्शा, जीनत, हिना, रूखसार, शबनम कुरैशी, शाहीन, खुशनसीब, फरहा, चांद उस्मानी, गुलशन खान आदि मौजूद रहे।