राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। यातायात पेशी कार्यालय में नियुक्त आरक्षी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। पुलिस अधीक्षक यातायात सहित कर्मियों ने आरक्षी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाईयां दी।
पुलिस लाइन स्थित यातायात पेशी कार्यालय में वीरवार को एक समय शिकायत नहीं बल्कि हैप्पी बर्थ डे की आवाज से गूंज उठा। मौका था यातायात पेशी कार्यालय में नियुक्त आरक्षी सुधीर कुमार के जन्म दिन का। आरक्षी सुधीर कुमार के जन्मदिन का पता जब पुलिस अधीक्षक यातायात अर्पणा गुप्ता को चला तो उन्होंने फटाफट एक केक आॅफिस में मंगाया और सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर आरक्षी के जन्मदिन को सैलीब्रेट किया। सभी ने सुधीर कुमार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और केक खिलाया।